Sunday 31st of May 2026

ब्रेकिंग

केदारनाथ यात्रा मार्ग मे नहीं थम रही मारपीट, लगातार वायरल हो रहे वीडियो उठा रहे सवाल

चंपावत:आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला क्षतिग्रस्त डीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

चंपावत:सिद्ध नरसिंह मंदिर कालूखाल के सौंदर्यीकरण हेतु 40 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत

सीएम धामी ने पूर्व सीएम भगत सिंह कोशियारी को पद्म पुरस्कार मिलने पर आवास में जाकर दी शुभकामना

लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बारिश के बीच निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सिद्ध नरसिंह मंदिर कालूखाल के सौंदर्यीकरण हेतु 40 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत

Laxman Singh Bisht

Sun, May 31, 2026

सिद्ध नरसिंह मंदिर कालूखाल के सौंदर्यीकरण हेतु 40 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत

जनपद में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन "आदर्श चम्पावत" बनाने की दिशा में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के सतत प्रयासों के क्रम में जनपद के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास को एक और महत्वपूर्ण गति मिली है। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या-323/2023 "सिद्ध नरसिंह मंदिर कालूखाल का सौंदर्यीकरण किया जायेगा" के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में 40 लाख रुपये की अवशेष धनराशि स्वीकृत की गई है।उल्लेखनीय है कि उक्त योजना के अंतर्गत सिद्ध नरसिंह मंदिर कालूखाल के सौंदर्यीकरण कार्य हेतु कुल 100 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त के रूप में 60 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी थी। अब शेष 40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत होने से परियोजना के शेष कार्यों को पूर्ण करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।यह परियोजना जनपद चम्पावत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा पर्यटक-अनुकूल व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।जिलाधिकारी ने कहा स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों एवं स्वीकृत आगणन के अनुरूप किया जाएगा। कार्यों के निष्पादन में वित्तीय एवं तकनीकी नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार के परिवर्तन के लिए सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति प्राप्त की जाएगी। साथ ही समस्त कार्य उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप संपादित किए जाएंगे।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में आदर्श चम्पावत की अवधारणा को साकार करने हेतु जनपद के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन महत्व के स्थलों का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। सिद्ध नरसिंह मंदिर कालूखाल का सौंदर्यीकरण न केवल श्रद्धालुओं की सुविधाओं में वृद्धि करेगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

जरूरी खबरें