Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बाटे फल स्वास्थ्य लाभ की कामना।

चम्पावत: टनकपुर का कुख्यात नशा तस्कर सज्जू जेल की सलाखों के भीतर

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:नई पंचायतो का गठन होने तक प्रशासकों का कार्यकाल विस्तारित

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 2, 2025

नई पंचायतो का गठन होने तक प्रशासकों का कार्यकाल विस्तारित

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की प्रक्रिया पूरी होने तक, पंचायतों के सुचारू संचालन के लिए प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। शासन की अधिसूचना के अनुसार, 1 अगस्त 2025 से लेकर नई पंचायतों के गठन तक ये प्रशासक अपने पदों पर बने रहेंगे।यह निर्णय जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्र० जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने बताया कि जिन अधिकारियों को प्रशासक के रूप में अधिकृत किया गया है, वे इस प्रकार हैं:

जिला पंचायतों में: संबंधित जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट।

क्षेत्र पंचायतों में: संबंधित उपजिलाधिकारी (अपनी अधिकारिता के तहत)।

ग्राम पंचायतों में: संबंधित विकासखंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)।

पृष्ठभूमि और आगामी प्रक्रिया

उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की मतगणना और परिणामों की घोषणा 31 जुलाई 2025 को हो चुकी है। अब ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव तथा नई पंचायतों के गठन, शपथ ग्रहण और प्रथम बैठक की कार्यवाही होनी बाकी है।जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और नई पंचायतें गठित नहीं हो जातीं, तब तक ये प्रशासक अपने कार्यभार को संभालते रहेंगे।

जरूरी खबरें