Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चम्पावत:पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी और शिक्षको के सभी संगठन लामबद्ध

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 17, 2023
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी और शिक्षक के सभी संगठन लामबद्ध चंपावत के शिक्षा अधिकारी कार्यालय की सभागार में चंपावत के सभी संगठनों के कर्मचारी और शिक्षकों की बैठक आहूत की गई जिसमें 18 सितंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे गोरलचौड़ मैदान से बस स्टेशन चंपावत तक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसका प्रमुख उद्देश्य आगामी 1 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली के लिए कर्मचारी एवं शिक्षक को जागृत करना है। सभी भक्तों ने एक स्वर में कहा कि पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है जिसके लिए हम हर प्रकार का संघर्ष करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। बैठक में सभी संगठनों ने NMOPS के बैनर चले संघर्ष करने का निर्णय लिया है बैठक में उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राजकीय शिक्षक संघ, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन,फार्मासिस्ट एसोसिएशन,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, पी0डब्लू0डी0 मिनिस्टीरियल कर्मचारी संगठन,स्वास्थ्य विभाग मिनिस्टीरियल कार्मिक संगठन, सिंचाई विभाग मिनिस्टीरियल कार्मिक संगठन, वर्क चार्ज पी0डब्लू0डी0 कर्मचारी संगठन आदि संगठनों ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद सिंह बोहरा एवं संचालन बंशीधर थवाल ने किया इस दौरान नागेंद्र कुमार जोशी, गोविंद सिंह मेहता, जगदीश सिंह अधिकारी, प्रकाश तड़ागी, इंदुवर जोशी, वीरेंद्र सिंह मेहता, जीवन चंद्र ओली, गोपाल कालाकोटी, राम प्रसाद कालाकोटी, खीम सिंह बिष्ट, कैलाश फर्त्याल, कुंवर प्रथोली, मिंटू सिंह राणा,भूपेश जोशी, सतीश चंद्र पांडे, संजय कुमार, नरेश चंद्र जोशी के साथ साथ दर्जनों शिक्षक एवं कार्मिक उपस्थित रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें