Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत:हमलावर गुलदार को ट्रैक्युलाईज करने की मिली अनुमति

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 26, 2023
हमलावर गुलदार को ट्रैक्युलाईज करने की मिली अनुमति विगत दिनों से सुखीढांग क्षेत्र में लोगों पर हमला करने वाले गुलदार को पकड़ने हेतु जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशानुसार प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल वन प्रभाग चम्पावत द्वारा गुलदार को ट्रैक्युलाईज करने की अनुमति हेतु विभाग को पत्र भेजा गया था। जिसके क्रम में प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव)/मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, उत्तराखंड धनंजय मोहन द्वारा गुलदार को ट्रैक्युलाईज करने की अनुमति प्रतिबंधों के साथ दे दी गई है। जो 01 माह तक वैध रहेगी और इस अवधि के उपरान्त स्वतः समाप्त हो जायेगी। यह जानकारी देते प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया है कि पूर्व में ही प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाये गये तथा गुलदार की गतिविधियों की निगरानी हेतु कैमरा ट्रैप लगाये गये हैं, परन्तु गुलदार को पिंजरे में पकड़ा नहीं जा सका है। गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में लगातार गश्त की जा रही है एवं लोगों को गुलदार से बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगाये गये कैमरा ट्रैप का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। परंतु गुलदार पिंजरे के समीप जा रहा है, परन्तु पिंजरे के अन्दर नहीं जा रहा है। उक्त के दृष्टिगत प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा मानव वन्यजीव संघर्ष की किसी घटना को रोकने हेतु गुलदार को ट्रैक्युलाईज करने की अनुमति चाही गयी थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें