Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

लोहाघाट चाकूबाजी प्रकरण में शिक्षक दंपति ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर।

लोहाघाट :बन विभाग ने बचाई घायल बाज की जान। कोली ढेक क्षेत्र में पड़ा था घायल।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: भाजपा ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भव्य समारोह में ली शपथ

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 29, 2025

चंपावत भाजपा ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भव्य समारोह में ली शपथ

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी रहे मुख्य अतिथिचंपावत के ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित भाजपा ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथग्रहण समारोह शांतिपूर्व संपन्न हो हुआ। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ दिनेश सिंह खाती की अध्यक्षता व वी0सी जोशी के संचालन में हुए शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा सहित सभी 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। एसडीएम सदर अनुराग आर्या ने सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई । साथ ही सभी लोगों को ग्राम पंचायतों में निष्पक्ष और मेहनत से काम करने की अपील की गई। इस दौरान नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने कहा कि वह आने वाले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चंपावत जिले को ऊंचाई तक ले जाने का कार्य करेंगी। साथ ही कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो भी ऐतिहासिक विकास कार्य किए जा रहे हैं उनको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी क्षेत्र पंचायत के लोग एक टीम के तौर पर मिलकर कार्य करेंगे ताकि चंपावत जिले को सीएम की जो मॉडल जिले के रूप में विकसित करने की परिकल्पना है उसको साकार किया जाएगा । इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, अमर नाथ वर्मा, भाजपा नेता सुंदर बोहरा, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, राकेश बोहरा, जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, मोहन भट्ट, आनंद सिंह अधिकारी, हरीश सक्टा, प्रकाश बिनवाल, खंड विकास अधिकारी अशोक सिंह अधिकारी, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें