Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत: भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा सरकार अतिक्रमण हटाओ अभियान की जद में आए लोगों के साथ खड़ी है किसी का भी अहित नहीं होने दिया जाएगा

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 25, 2023
सरकार अतिक्रमण हटाओ अभियान की जद में आए लोगों के साथ खड़ी है :भाजपा जिलाध्यक्ष हाईकोर्ट नैनीताल के आदेश पर सरकारी भूमि से प्रशासन द्वारा टनकपुर घाट एनएच में सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए होटल ढाबों व दुकानों को घ्वस्त किया जा रहा है प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के कई लोग बेरोजगार हो रहे हैं तथा उनके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट छा गया है हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन के द्वारा करी जा रही इस कार्यवाही पर चंपावत भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मला मेहरा ने कहा अतिक्रमण हटाओ अभियान हाईकोर्ट के आदेश पर हो रहा है ना कि सरकार के आदेश पर मेहरा ने कहा भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कभी नहीं चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति बेरोजगार हो लेकिन न्यायालय के आदेश के कारण सरकार के हाथ भी बंधे हुए हैं जिला अध्यक्ष मेहरा ने कहा कुछ लोगों के द्वारा इस अभियान में सरकार व भाजपा संगठन को बदनाम किया जा रहा है तथा लोगों को गुमराह किया जा रहा है मेहरा ने कहा प्रदेश सरकार सभी चिन्हित लोगों के साथ खड़ी है मुख्यमंत्री धामी भी इस मामले से काफी चिंतित है जल्द सरकार इस अभियान से बेरोजगार हुए लोगों के लिए नीति लेकर आएगी लोगों को बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा भाजपा जिलाध्यक्ष मेहरा ने लोगों से किसी के भड़कावे में ना आने की अपील करी है उन्होंने कहा धामी सरकार इस मामले को लेकर काफी गंभीर है किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा मेहरा ने कहा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करी तथा स्थिति की गंभीरता उन्हें बताई है तथा मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है किसी भी व्यक्ति का अहित नहीं होने दिया जाएगा मालूम हो हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने टनकपुर से लेकर घाट तक 104 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं तथा शुक्रवार से अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है

विज्ञापन

जरूरी खबरें