Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिले मे नशा उन्मूलन एवं अवैध तस्करी पर डीएम के सख्त कार्रवाई के निर्देश।

चंपावत:बेहतर सड़कें, सुरक्षित सफर डीएम ने सभी एजेंसियों को दिए समयबद्ध निर्देश

चंपावत मे भाला लगने से रीठा साहिब निवासी पॉलिटेक्निक के छात्र की दर्दनाक मौत।

बाराकोट:खेती काकड़ी में गुलदार का आतंक जारी बकरी व बछड़े को बनाया निवाला बच्चों का स्कूल जाना बंद

बाराकोट: सामाजिक सद्भावना गोष्ठी का एलिट चिल्ड्रन एकेडमी में हुआ कार्यक्रम

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने बाबासाहेब को किया याद। धूमधाम से मनाई जयंती

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 14, 2026

अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने बाबासाहेब को किया याद। धूमधाम से मनाई जयंती

आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय चंपावत में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर की 135 वी जयंती कार्यक्रम अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व एवं दीपक कुमार के संचालन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चंपावत जिला प्रभारी रहे। मंचासिन अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। रामपाल सिंह ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर जिन्हें बाबा साहेब के नाम से जाना जाता है, भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता, समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और दलितों के मसीहा थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था और उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे के लिए समर्पित किया।बाबा साहेब के विचार मुख्य रूप से जाति व्यवस्था के खात्मे, शिक्षा, लोकतंत्र, महिलाओं के अधिकार और आर्थिक समानता पर केंद्रित थे। उन्होंने कहा था कि राजनीतिक स्वतंत्रता बिना सामाजिक स्वतंत्रता के अधूरी है।

सूरज प्रहरी प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा ने बताया बाबा साहेब के विचार आज भी सामाजिक न्याय, आरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और संवैधानिक मूल्यों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने जोर दिया कि राजनीतिक लोकतंत्र तब तक मजबूत नहीं होगा, जब तक सामाजिक और आर्थिक समानता न हो।वे चाहते थे कि समाज जन्म-आधारित नहीं, बल्कि मूल्य-आधारित हो, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले।विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने कहा बाबा साहेब समाज सुधारक: उन्होंने दलितों (तत्कालीन अछूतों) के खिलाफ छुआछूत, जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने महाड़ सत्याग्रह जैसे आंदोलन चलाए और महिलाओं, मजदूरों तथा किसानों के अधिकारों की वकालत की। मंच पर श्रीमती प्रेमा पांडेय अध्यक्ष नगर पालिका, योगेश गौतम प्रदेश आईटी संयोजक ओबीसी मोर्चा, कैलाश अधिकारी जिला उपाध्यक्ष सुनील पुनेठा दीपक कुमार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार संयोजक सोशल मीडिया विकास साह अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल, सभासद श्रीमती बबीता प्रहरी प्रेमा चिल्काेटी नन्दन तड़ागी पुष्कर राम आर्य, रोशन लाल जी, श्रीमती बसंती देवी, मोहिनी देवी, निर्मला देवी बबली देवी आरती देवी जानकी देवी मंजू संगीता देवी मुन्नी देवी कु0 पायल नमन प्रहरी अशोक कुमार आदि मौजूद रहें।

जरूरी खबरें