Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान हेतु खेतीखान में सांकेतिक धरना छठवें दिन भी जारी।

चंपावत:युवाओं के साथ लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

लोहाघाट:दिल्ली में छात्रो पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में लोहाघाट में छात्र-छात्राओं ने निकाली आक्रोश रैली।

चंपावत:वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों व लेखकों के लिए मासिक पेंशन और आय सीमा दोगुनी

चंपावत:जिलाधिकारी ने दिए नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश। एनकोर्ड समिति की बैठक संपन्न

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जोश-खरोश के साथ होगा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 30, 2025

जोश-खरोश के साथ होगा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

चम्पावत में युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने किया तैयारी बैठक का आयोजन

भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली कुमाऊं प्रवास पर हैं। जिसके तहत 01 नवंबर को वह चम्पावत जिले में आ रहे हैं। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने बैठक कर तय किया कि जोश-खरोश के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय की अध्यक्षता में युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बताया कि 01 नवंबर को युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली चम्पावत जिले के प्रवास पर हैं। उनके स्वागत को लेकर बैठक में तय किया गया कि बाराकोट, लोहाघाट, भाजपा जिला कार्यालय चम्पावत में स्वागत कार्यक्रम होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जोश के साथ किया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष व सभासद रोहित बिष्ट, मंडल अध्यक्ष ललित देउपा, अजय नरियाल, जिला मंत्री कृष्णा जोशी, मंडल पदाधिकारी सौरभ नयाल, लोहित खोलिया, अर्जुन माहरा, शंकर जोशी, मानवेन्द्र तड़ागी, कमल पांडेय, सूरज बोहरा, हरीश जोशी, पारस महर, प्रदीप जोशी, अनुज गहतोड़ी, मनीष चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें