रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा 23 अगस्त को करेंगे 13 दिवसीय देवीधूरा बग्वाल मेले का भव्य शुभारंभ I
Laxman Singh Bisht
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा आज करेंगे 13 दिवसीय बग्वाल मेले का भव्य शुभारंभ I
कैबिनेट मंत्री के रूप में पहली बार देवीधुरा आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी I

देवीधुरा। मां बाराही धाम देवीधुरा में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 13 दिवसीय बग्वाल मेले की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार, 23 अगस्त को एकादशी के पावन अवसर पर सुबह 11 बजे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भव्य समारोह के बीच मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। कैबिनेट मंत्री के रूप में कैड़ा का देवीधुरा में यह पहला आगमन है। उनके स्वागत को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है और व्यापक तैयारियां की गई हैं।राम सिंह कैड़ा वालिक खाम के बग्वाली वीर के रूप में पिछले 38 वर्षों से देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में भाग लेते आ रहे हैं। इस बार कैबिनेट मंत्री के रूप में उनके आगमन को लेकर चार खाम और सात थोक के लोगों के साथ ही श्री बाराही मंदिर ट्रस्ट एवं जिला पंचायत के प्रतिनिधियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्रवासी उनके भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।श्री बाराही मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया के अनुसार, कैबिनेट मंत्री कैड़ा के आगमन को लेकर क्षेत्र के लोग बेहद उत्साहित हैं और उनके स्वागत के लिए आतुर हैं। उन्होंने कहा कि श्री कैड़ा युवाओं सहित समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय और सम्मानित जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सुबह 11 बजे हनुमान मंदिर पहुंचेंगे, जहां एकत्रित लोगों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उनके सम्मान में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंत्री कैड़ा शोभायात्रा का नेतृत्व करते हुए देवीधुरा चौक और मुख्य बाजार से होते हुए मां बाराही मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे दीप प्रज्वलित कर 13 दिवसीय बग्वाल मेले का पारंपरिक रूप से शुभारंभ करेंगे।समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मेले के उद्घाटन समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट, स्थानीय लोगों एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।नई पीढ़ी को सौंपी जा रही ऐतिहासिक विरासत श्री बाराही मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं को अब नई पीढ़ी को सौंपने की दिशा में भी पहल की जा रही है। नई पीढ़ी को इस ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का ध्वजवाहक बनाया जा रहा है, ताकि मां बाराही धाम की परंपराओं और व्यवस्थाओं को भविष्य में भी मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके। कैबिनेट मंत्री के रूप में राम सिंह कैड़ा के प्रथम आगमन और ऐतिहासिक बग्वाल मेले के शुभारंभ को लेकर देवीधुरा में उत्सव जैसा माहौल है। चार खाम और सात थोक के लोगों सहित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में मेले को लेकर विशेष उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क