Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रथम चरण के बाद जनपद में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( हरिद्वार) अध्यक्ष।

चंपावत:17 जुलाई को शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन टीईटी समाप्ति और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन।

चंपावत:किशोरों को वाहन चलाने की अनुमति न दें अभिभावक :एआरटीओ

चंपावत:परिवहन विभाग ने 66 वाहनों के किए चालान, नियमों के पालन की अपील

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : चंपावत:आनंद अधिकारी सहित भाजपा के तीन जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 3, 2025

आनंद अधिकारी सहित भाजपा के तीन जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशियों ने किया नामांकन। चंपावत ।जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बड़ गई है। तथा माहौल गर्माने लगा है। वहीं बुधवार रात भाजपा ने अपने पत्ते खोलते हुए जिले की 13 जिला पंचायत सीटों में अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए है। गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष चंपावत गोविंद सामंत के नेतृत्व में भाजपा के गरसाड़ी जिला पंचायत सीट से दमदार प्रत्याशी आनंद सिंह अधिकारी ने जिला पंचायत सदस्य पद पर अपना नामांकन कराया ।इसके अलावा फ़र्तोला सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रकाश सिंह मेहता व रायकोट कुंवर सीट से भाजपा उम्मीदवार अनीता प्रथोली ने चंपावत निर्वाचन कार्यालय अपना नामांकन करवाया। इनके अलावा कानीकोट सीट से निर्दलीय आशा अधिकारी के द्वारा भी नामांकन कराया गया है। भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने भाजपा हाई कमान , भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत व वरिष्ठ पदाधिकारियो को उन पर विश्वास जताने वह पार्टी प्रत्याशी बनाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। मालूम हो आनंद सिंह अधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। नामांकन में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, राजू अधिकारी, योगेश मेहता ,भुवन जोशी, चंदन अधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें