Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: 48 ग्राम पंचायतों में होने वाले उप प्रधान पद निर्वाचन हेतु पोलिंग पार्टियां रवाना

पाटी में उमड़ी मरीजों की भीड़, दूसरे दिन 230 लोगों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का लाभ

पाटी:मुलाकोट में अवैध खनन का खेल जांच जारी। पूर्व में भी आ चुकी है शिकायते

लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का प्रदर्शन

उत्तराखंड मे कैसी चाहिए खेल नीति, 30 जुलाई तक बताइए: रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पाटी में उमड़ी मरीजों की भीड़, दूसरे दिन 230 लोगों ने उठाया विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का लाभ

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 14, 2026

पाटी में उमड़ी मरीजों की भीड़, दूसरे दिन 230 लोगों ने उठाया चिकित्सा शिविर का लाभ

चम्पावत। स्वास्थ्य विभाग चम्पावत द्वारा "सेवा, सुशासन और समर्पण" के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में चल रहे तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। शिविर में 230 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में मरीजों की मौजूद चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही एक्स-रे, विभिन्न प्रकार की रक्त जांच, ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है। विभाग की प्राथमिकता है कि प्रत्येक व्यक्ति को उसके नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह, बीपीएम अमर चंद, बीएलए रंजीत मेहता, फार्मासिस्ट प्रकाश सिंह, सीएचओ अंकिता,ममता मेहरा,सोनिया, एएनएम पूजा नयाल, बबीता, आशा फैसिलिटेटर मंजू, गीता, नीमा सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

जरूरी खबरें