Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

चंपावत:कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न हो बाहर: जिलाधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सिन्याड़ी में गहरी खाई में गिरा कैंटर चालक घायल पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल ।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 30, 2026

सिन्याड़ी में गहरी खाई में गिरा कैंटर चालक घायल पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल ।

स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान निभाई सराहनीय भूमिका।

आज शनिवार 30 मई की प्रातः लगभग 05:30 बजे प्रातः टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत के सिन्याड़ी से लगभग एक किलोमीटर आगे चल्थी की ओर एक कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरा स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने चौकी चल्थी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर कैंटर संख्या UP37AT-7665, जो गाजियाबाद से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया था दुर्घटना मे वाहन चालक अनस पुत्र खान मोहम्मद, निवासी चुरावत, थाना गुलावटी, जनपद बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), उम्र 22 वर्ष, वाहन के चालक केबिन में गंभीर रूप से फंसा था। पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से त्वरित एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। संयुक्त प्रयासों से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया।तत्पश्चात घायल चालक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया। पुलिस टीम मे एसआई राकेश कठायत ,कांस्टेबल कुलदीप,कांस्टेबल हरीश जोशी ,कांस्टेबल चंद्र सामंत आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें