Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:हथियारों के बल पर नाबालिग से गैंगरेप तीन आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चंपावत :जनहित की योजनाओं में ढिलाई नहीं डीएम ने दिए निर्देश कोई घोषणा लंबित न रहे

चंपावत:एस0 पी के निर्देश पर अलर्ट मोड में चम्पावत पुलिस जनपद में सघन चेकिंग अभियान

चंपावत:हथियारों के बल पर नाबालिग से गैंगरेप के आरोप नाबालिग के हाथ पैर बाध कर छोड़ गए आरोपी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर चेतराम फिर करेंगे धरना मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की दी चेतावनी।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:हथियारों के बल पर नाबालिग से गैंगरेप तीन आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Laxman Singh Bisht

Wed, May 6, 2026

हथियारों के बल पर नाबालिग से गैंगरेप के तीन आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस जुटी जांच में

मामले में गरमाई राजनीति विपक्ष लगा सरकार को घेरने में। एक आरोपी बताया जा रहा भाजपा नेता

चंपावत के सल्ली क्षेत्र से हथियारों के बल पर 16 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें क्षेत्र के ही तीन युवकों पर आरोप लगे हैं। नाबालिग के पिता ने चंपावत कोतवाली में तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए चंपावत कोतवाली में घटना की तहरीर दी है तथा पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में पिता ने बताया है में एक बीमार व्यक्ति हूं मेरा इलाज करवाने हेतु मेरी बेटी मुझे अपने गांव से चंपावत लाई थी। कल 5 मई 2026 को मेरी बेटी जिसकी उम्र 16 वर्ष है शाम को घर वापस नहीं लौटी। मैंने फोन मे पूछा तो उसने बताया लगभग दोपहर 2:30 बजे एक युवक उसे शादी में सल्ली ले गया है। जो उससे पिछले कुछ समय से बात करता था। तहरीर में पिता ने बताया जब देर रात तक उनकी बेटी घर वापस नहीं लौटी तो उनके द्वारा बेटी को कॉल किया गया लेकिन उसका फोन नहीं लगा। देर रात 1:28 पर उनकी बेटी ने उन्हें कॉल की इसके तुरंत बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। तहरीर में बताया गया है स्थानीय लोगों और पुलिस की खोज बीन के बाद सुबह 4:00 बजे उनकी नाबालिग बेटी एक कमरे में बधी हुई और नग्न अवस्था में मिली। पूछताछ में उनकी बेटी ने बताया सल्ली निवासी तीन लोगों के द्वारा उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में बताया गया है आरोपियों ने धारदार हथियार चाकू व बसुला उनकी बेटी के गले में रखकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए ।जिसके बाद तीनों आरोपियों ने उनकी नाबालिग बेटी को रस्सी से बाध कर नग्न अवस्था में कमरे में ताला लगाकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। तहरीर में नाबालिग के पिता ने तीन लोगों पर उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से तीनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग चंपावत कोतवाली पहुंचे हैं तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही मामले में कांग्रेस महासचिव आनंद महरा ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा भाजपा शासन में महिलाए व बेटिया सुरक्षित नहीं है ।उन्होंने चंपावत पुलिस से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इस घटना पर गहरी नाराजगी जता रहे है। मामले में चंपावत पुलिस जांच में जुट गई है ।

(जाने मामले मे क्या बोली एसपी चंपावत)

एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया ने बताया पीड़ित के पिता के द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस के द्वारा नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही है। एसपी चंपावत ने बताया मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर घटना मे शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी व अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अब प्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है क्योंकि मामला मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कई विपक्षी नेता मामले में सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। और लोग भी तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एक आरोपी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बताया जा रहा है।

जरूरी खबरें