Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

पाटी:बीएसएनएल की लाइन बिछाने के दौरान हादसा करंट लगने से नेपाली मजदूर की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

चंपावत:डीएम ने जिला चिकित्सालय से रोडवेज व वाइन शॉप का किया व्यापक निरीक्षण

बाराकोट: डीएम के निर्देश पर जीआईसी बाराकोट में चार शिक्षकों की हुई तैनाती

बाराकोट: पोखरी खाल खेल मैदान में बना शोचालय स्वच्छ भारत अभियान की उड़ा रहा धज्जियां।

चम्पावत जिले में नवनिर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 3 अगस्त को होगा आयोजित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:बीएसएनएल की लाइन बिछाने के दौरान हादसा करंट लगने से नेपाली मजदूर की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 1, 2026

बीएसएनएल की लाइन बिछाने के दौरान हादसा करंट लगने से नेपाली मजदूर की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

चम्पावत के पाटी में लापरवाही का खौफनाक अंजाम ! करंट से 19 वर्षीय नेपाली मजदूर की मौत

चम्पावत जिले की नगर पंचायत पाटी के रानीचौड़ वार्ड में शनिवार को बीएसएनएल लाइन का पोल खड़ा करने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया । पोल खड़ा करते समय वह पास से गुजर रही विद्युत लाइन को छू गया जिससे दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। जहां हादसे में 19 वर्षीय नेपाली मजदूर सुशील साही की मौत हो गई जबकि 40 वर्षीय धनजीत गंभीर रूप से घायल हो गए । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीएसएनएल की लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था । इसी दौरान मजदूर पोल खड़ा कर रहे थे । अचानक पोल लहराकर ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की लाइन से छू गया । दोनों मजदूर करंट की चपेट में आ गए । घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी मजदूरों व स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में चिकित्सकों ने 19 वर्षीय सुशील साही को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल धनजीत की हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद लोहाघाट उपजिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उपचार चल रहा है उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता बसंत बल्लभ गहतोड़ी ने बताया कि बीएसएनएल का पोल विद्युत लाइन के बेहद नजदीक खड़ा किया जा रहा था और इसी दौरान वह लाइन से टकरा गया । उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य के लिए विद्युत विभाग को किसी प्रकार की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी और न ही शटडाउन लिया गया था । यदि पहले से जानकारी दी जाती तो आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जा सकती थी । स्थानीय लोगों का कहना है कि पाटी विकासखंड क्षेत्र में चल रहे बीएसएनएल के कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया जा रहा है । कई स्थानों पर बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम कराया जा रहा है ।

आरोप है कि पहले भी बिना शटडाउन लिए बिजली के पोलों पर चढ़कर कार्य किए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं , जो बड़े हादसे को न्योता देती हैं ।बीएसएनल के अधिकारियों ने बताया कार्यदाई सस्था के द्वारा यह कार्य कराया जा रहा था घटना की सूचना उच्च अधकारियों को दे दी गई है। मालूम हो हाल ही में नगर पंचायत पाटी के जौलाड़ी वार्ड में पानी की टंकी निर्माण कार्य के दौरान भी ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था । सरिया सीधी करते समय वह बिजली की लाइन से टकरा गई थी , जिससे एक नेपाली मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई थी । लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं । लगातार हो रहे विद्युत हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की मांग की है , ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो ।

जरूरी खबरें