रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम घोषणा धरातल पर, तामली में 14.57 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शुरू
Laxman Singh Bisht
Sat, Aug 1, 2026
सीएम घोषणा धरातल पर, तामली में 14.57 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शुरू

भूमि पूजन के साथ 1457.21 लाख रुपये लागत की तामली ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगा नियमित पेयजल

मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय एवं दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महराना की उपस्थिति में हुआ भूमि पूजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के क्रम में स्वीकृत 1457.21 लाख रुपये की लागत वाली तामली ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना के कार्यारंभ अवसर पर शुक्रवार को तामली क्षेत्र में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महराना, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता श्री अशोक स्वरुप, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने पूजा-अर्चना कर योजना के सफल एवं समयबद्ध निर्माण की कामना की।कार्यक्रम में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता श्री अशोक स्वरुप ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के पूर्ण होने के बाद तामली क्षेत्र के अनेक गांवों के लोगों को वर्षभर स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगी।मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पेयजल जैसी आधारभूत आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने इस महत्वपूर्ण योजना को स्वीकृति प्रदान की है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों को पेयजल लाने में होने वाली कठिनाइयों से भी राहत दिलाएगी।इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महराना ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि तामली क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया।पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक स्वरुप ने बताया कि 1457.21 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली इस पंपिंग पेयजल योजना के अंतर्गत आधुनिक तकनीक के माध्यम से जलस्रोत से पानी उठाकर ओवरहेड टैंक एवं वितरण प्रणाली के जरिए प्रत्येक लाभार्थी गांव तक पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के शुरू होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा तथा ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने योजना के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की अपेक्षा व्यक्त की।