Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

सूचना

: चंपावत:चंद्रबल्लभ ओली बने जिला पत्रकार संगठन चंपावत के अध्यक्ष सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 4, 2023
चंद्रबल्लभ ओली बने जिला पत्रकार संगठन चंपावत के अध्यक्ष सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित चंपावत जिला पत्रकार संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से चंद्रबल्लभ ओली को संगठन का पूर्णकालिक अध्यक्ष चुन लिया गया। सोमवार को सूचना लोकसंपर्क विभाग के सभागार में गणेश दत्त पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडे को लेकर विचार विमर्श किया गया। संगठन के पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष कमलेश भट्ट के इस्तीफे के बाद कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे चंद्रबल्लभ ओली को ही पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए सतीश जोशी ने प्रस्ताव रखा जिसका चंद्रशेखर जोशी ने समर्थन और ऑनलाइन जुड़े बाबू लाल यादव ने इसका अनुमोदन किया। तय किया गया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष की ओर से पांच सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन किया जाएगा और एक सप्ताह के भीतर संगठन की नई कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। इस मौके पर ऑफलाइन और ऑनलाइन जुड़े सदस्यों ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया। वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने कहा वह हमेशा पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे उन्होंने सभी पत्रकार साथियों को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद दिया इस मौके पर जगदीश राय, नवल जोशी, गौरीशंकर पंत, राजीव मुरारी, सुरेश गड़कोटी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, जीवन बिष्ट, सूरी पंत, दिनेश भट्ट, सूरज बोहरा आदि ने विचार रखे।जबकि सुरेश उप्रेती, अर्जुन सिंह महर, कुंदन सिंह, विनोद पाल, नारायण भट्ट, शंकर दत्त जोशी, सुरेंद्रराज लडवाल, जगदीश तिवारी, राजू तिवारी, नवनीत गहतोड़ी, दीपक फुलारा, शेर सिंह महर, राहुल महर आदि वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें