बड़ी खबरें
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक? लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस। लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा। चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार। चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही। लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी। चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
Trending
# आज की खबर # Latest news # Latest news # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर # Kal Ka Mousam, Kal Ka Mousam 2025, Kal Ka Mousam # Mandi bhav today, Mandi Bhav, Rajasthan Mandi Price, Haryana Mandi Bhav, Kapas ke Bhav, narma ka bhav, Mandi Bhav Today, Mandi Rate, today mandi bhav, latest price, breaking news, Mandi Bhav Today, Mandi Bhav Today 2024, आज का मंडी भाव, mandi bhav today, mandi bhav rajasthan, mandi bhav betul, mandi bhav indore, mandi bhav Sirsa, mandi bhav # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर", " # Haryana , Rain Alert

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Jun 29, 2026 09:13 pm 0 views
चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

नोनिहालों को पिलाई पोलियो की दवा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिटी सेंटर की बुनियाद की रखी ईट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार अपनी विधानसभा चंपावत पहुंचें। चंपावत पहुंचने पर भाजपा नेताओ वह प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया ।मुख्यमंत्री ने चंपावत जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित करोड़ों रुपए की लागत से बने क्रिटिकल केयर ब्लॉक तथा एमआरआई मशीन का शुभारंभ किया तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात जिले की जनता को दी ।

मुख्यमंत्री ने कहा उनका पूरा प्रयास है जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाया जाए ताकि लोगों को बाहर के अस्पतालों के चक्कर न काटने पड़े।इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के द्वारा नोनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई गई तथा पोलियो अभियान के तहत बेहतर कार्य करने के लिए सीएमओ चंपावत की सराहना की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्रिटिकल केयर ब्लॉक व एमआरआई मशीन का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री बस स्टेशन चंपावत पहुंचे जहा मुख्यमंत्री के द्वारा सिटी सेंटर व कार्बेट ट्रेल तथा 124 करोड़ की विकास कार्यों का लोकार्पण और किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रोडवेज बस स्टेशन में बनने वाले सिटी सेंटर का भूमि पूजन कर बुनियाद में अपने हाथों से ईट को रखा।रोडवेज बस स्टेशन मे हुई जनसभा को मुख्यमंत्री के द्वारा संबोधित किया गया।तथा मुख्यमंत्री के द्वारा सभा मे आई जनता ,बच्चों ,पूर्व सैनिकों , व्यापारियों , साधु संतों, पर्यावरण मित्रों तथा कर्मचारियों से मुलाकात की गई। मुख्यमंत्री ने कहा चंपावत जिले में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं तथा आगे को भी किए जाएंगे। इस दौरान कई कर्मचारी संगठनों व लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर देश नए-नए विकास के आयाम छू रहा है तथा उत्तराखंड में भी ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा जनता के सहयोग से 2027 में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस मुद्दा विहीन पार्टी है उसका कोई अस्तित्व नहीं है। भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में कांग्रेस खामी ढूंढने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीतिक करती है जन भावना को भड़काने का कार्य करती है।

कांग्रेस को प्रदेश व देश में हो रहे विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा जनता कांग्रेस को बुरी तरह नकार चुकी है 2027 विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा उनके प्रमुख उद्देश्य है प्रदेश में विकास कार्यों को करना जो वह लगातार करते रहेंगे। उन्होंने कहा चंपावत में गोल्जूयू कॉरिडोर ,शारदा कॉरिडोर, साइंस सेंटर, अंतर राज्य बस अड्डा, कार्बेट ट्रेल जैसी कई बड़ी परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से पूर्व की भांति अपना सहयोग बनाए रखने की अपील की इस दौरान भाजपा नेता सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

(मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा एक नजर)

चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण, सिटी सेन्टर हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कुल ₹123.79 करोड़ की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹27.79 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 8 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹96 करोड़ की लागत से 9 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विरासत संरक्षण के लक्ष्य से ₹349.98 लाख की लागत से निर्मित जिम कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों में जिम कॉर्बेट से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्य, सुधारीकरण कार्य किये जा रहे है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा बस स्टेशन रोडवेज़ में निर्मित किये जा रहे सिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
्टर के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न मंदिरों के पुजारीगण, अर्धसैनिक बल, युवा वर्ग, जनप्रतिनिधि गण, व्यापार मंडल/ढाबा संचालकों, स्वच्छाग्रही, शिक्षकगण, उद्यमी बंधु, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, टैक्सी यूनियन, बैंक कर्मी तथा बार एसोसिएशन, प्रबुद्धजनों, मीडियाकर्मियों समेत विभिन्न समूहों तथा लोगों से संवाद किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और चम्पावत आज शिक्षा, पर्यटन, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, कृषि, व्यापार तथा रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन और सड़कें बनाना नहीं, बल्कि ऐसा चम्पावत विकसित करना है जहाँ युवाओं को अवसर, महिलाओं को आत्मनिर्भरता, किसानों को समृद्धि, व्यापारियों को नए अवसर तथा प्रत्येक नागरिक को विकास का समान लाभ मिले।उन्होंने बताया कि चम्पावत नगर में लगभग ₹62.33 करोड़ की लागत से आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (सिटी सेंटर) का निर्माण किया जाएगा, जिससे पार्किंग की समस्या का समाधान होने के साथ स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी। साथ ही व्यापारिक भवनों के निर्माण, महिला प्रौद्योगिकी पार्क, आधुनिक पुस्तकालय, ज्ञान केन्द्र, ओपन जिम तथा युवाओं के लिए विभिन्न सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेटियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगभग ₹257 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज तथा लगभग ₹58.52 करोड़ की लागत से आधुनिक साइंस सेंटर की स्थापना की जा रही है। इसके अतिरिक्त कृषि महाविद्यालय, गौशालाओं का विकास तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "विकास भी और विरासत भी" के मंत्र को आत्मसात करते हुए मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत माँ पूर्णागिरि धाम, शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर एवं माँ वाराही धाम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।मुख्यमंत्री ने बताया कि टनकपुर में लगभग ₹237.74 करोड़ की लागत से आधुनिक आईएसबीटी तथा लगभग ₹14 करोड़ की लागत से मीडिया सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। वहीं लोहाघाट में पर्यावरण मित्रों के लिए आवासीय भवन, बनबसा में सैनिक स्मारक एवं पाटी में सैनिक बहुउद्देशीय केन्द्र की स्थापना की दिशा में भी कार्य प्रगति पर हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाएँ केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विकसित चम्पावत की मजबूत नींव हैं। ये युवाओं के सपनों को नई उड़ान, महिलाओं को नई शक्ति, किसानों को समृद्धि, व्यापार को गति तथा पर्यटन को नई पहचान देने वाली योजनाएँ हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में चम्पावत समावेशी, संतुलित एवं सतत विकास का आदर्श मॉडल बनेगा और विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री धामी ने सभी विकास परियोजनाओं के लिए जनपदवासियों को बधाई देते हुए विकास यात्रा में निरंतर जनसहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा रविंद्र सिंह तड़ागी के पुत्र मानवेंद्र सिंह तड़ागी के खटकना पुल स्थित एटलस पावर हाउस जिम का भी उद्घाटन भी किया।इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत चम्पावत आनंद सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, सुभाष बगौली हुकम सिंह कुवर ,श्रीमती हेमा जोशी, रोहित बिष्ट, मुकेश महराना, मनोज कालाकोटी भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा, चंपावत श्रीमती प्रेमा पांडे , मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सतीश चंद्र पांडे , गोविंद सिंह बोहरा, राजू गढ़कोटी, सचिन जोशी, कैलाश अधिकारी सूरज प्रहरी, आनंद अधिकारी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, राजू बिष्ट,जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी.एस.खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण, विभिन्न जन प्रतिनिधि गण तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:पॉक्सो केस में कमल रावत को हाईकोट से मिली क्लीन चिट कोर्ट ने रावत को किया बरी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट:सोलर लाइट से जगमगाया बोट हाउस क्षेत्र। सभासद के प्रयास लाए रंग।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मे खेल एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत :एसडीआरएफ ने दयुरी मे 100 मीटर गहरी खाई से अज्ञात शव किया बरामद

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों व तेल के नमूने जांच हेतु लैब भेजे

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट और बाराकोट में नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दो मेडिकल स्टोर सील

रिपोर्ट:जगदीश जोशी

Live

लोहाघाट:कैप्टन आर0 एस0 देव को राज्यपाल ने किया सम्मानित।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

पेज 1 / 2196