Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: चंपावत:मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के बड़े भाई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एयरलिफ्ट कर भेजा ऋषिकेश एम्स बुधवार को हुई थी दुर्घटना 

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 11, 2024
मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के बड़े भाई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एयरलिफ्ट कर भेजा ऋषिकेश एम्स भाजपा नेता व मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के बड़े भाई गिरीश तिवारी और उनकी पत्नी तिलौंन के पास बुधवार को हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक गिरीश तिवारी( 55 ) चंपावत से लोहाघाट की और स्कूटी से पत्नी के साथ जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही अल्टो से उनकी भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें उनकी पत्नी उछलकर अल्टो कार के बोनट मे जा गिरी। तथा दुर्घटना में गिरीश तिवारी के पेट में गंभीर चोट आई है। उन्हे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पेट की गंभीर चोट को देखते हुए गुरूवार को उन्हे एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया । उनकी पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है । जानकारी के मुताबिक गिरीश तिवारी का ऋषिकेश एम्स में ऑपरेशन हो चुका है और हालात में सुधार है। मालूम हो मुख्यमंत्री धामी ने आपदा स्थिति में हेली सेवा की सुविधा दी गई है जिसमें खासकर गर्भवती महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में यह सुविधा देने के निर्देश हुए थे। पिछले माह भी आपदा में घायल महिला को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया था।वही सीएमओ देवेश चौहान ने बताया कि गिरीश तिवारी के पेट में गंभीर चोट आई थी वरिष्ठ डॉक्टरों ने ऑपरेशन की राय दी थी । जिस वजह से डीएम चंपावत की संस्तुति मिलने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। एयरलिफ्ट में आए खर्च का भुगतान एनएचएम से होगा।

जरूरी खबरें