Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भटक कर टनकपुर पहुंचे बालकों के लिए देवदूत बनी चाइल्ड हेल्पलाइन

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 18, 2026

भटक कर टनकपुर बालकों के लिए देवदूत बनी चाइल्ड हेल्पलाइन

बीते 13 मार्च को एक अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक चाइल्ड हेल्पलाइन को रोडवेज बस स्टैंड के पास भटकता हुआ मिला। चाइल्ड हेल्पलाइन से बालक से पूछताछ की गई पर बालक मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण कुछ भी बताने में असमर्थ रहा।चाइल्ड हेल्पलाइन की समन्वयक संतोषी के द्वारा बताया गया टीम द्वारा बालक को तुरंत जिला मुख्यालय चंपावत लाया गया व बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समन्वयक संतोषी ने बताया बाल कल्याण समिति के आदेश पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा अज्ञात बालक को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा बालक की सभी चिकित्सा जांच करवाई जा रही हैं। अज्ञात बालक अग्रिम कार्रवाई तक अभी जिला चिकित्सालय में भर्ती है। समन्वयक संतोषी ने बताया किसी को भी इस बालक के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो 1098 में तुरंत कॉल कर सूचना दें। उन्होंने बताया

दूसरे गुमशुदा बालक को टनकपुर पुलिस द्वारा 12 मार्च को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सुपरदगी में दिया था। टीम द्वारा बालक की काउंसलिंग की गई तो बालक द्वारा अपना नाम अमरनाथ झा क़स्बा जिला - बाका बिहार का बताया गया । जिस पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने परिजनों से दूरभाष पर वार्ता की है। समन्वयक संतोषी ने कहा बालक के परिजनों का कहना हैं वहा 19 या 20 मार्च को वह बच्चे को लेने आएंगे। समन्वयक संतोषी ने कहा चाइल्ड हेल्पलाइन सदैव संरक्षण और देखभाल वाले बच्चों की मदद करती हैं। कहा अगर कोई भी इस प्रकार के भटकते हुए बच्चे या बाल श्रम करते हुए बच्चे नजर आए तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन को इसकी सूचना दें।

जरूरी खबरें