Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम धामी ने डीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में चम्पावत में “जन-जन की सरकार” कार्यक्रम की सराहना की

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 14, 2026

सीएम धामी ने डीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में चम्पावत में “जन-जन की सरकार” कार्यक्रम की सराहना कीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित माता रणकोची मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत जनपद चम्पावत में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में इस कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाती है, जिसके आधार पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की समस्याओं के समाधान में जुटा हुआ है।जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में 17 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक जनपद की समस्त न्याय पंचायतों में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिविरों के दौरान ही पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए तथा शिविरों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जरूरी खबरें