Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कल सीएम धामी पहुंचेंगे बाराही शक्तिपीठ धाम मंदिर देवीधुरा नवनिर्माण का करेंगे शिलान्यास

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 19, 2026

कल सीएम धामी पहुंचेंगे बाराही शक्तिपीठ धाम मंदिर नवनिर्माण का करेंगे शिलान्यास

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 20 मार्च 2026, शुक्रवार को चंपावत जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों और कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी दोपहर 1:10 बजे जीआईसी खेल मैदान देवीधुरा पहुंचेंगे। हेलीपैड पर आगमन के पश्चात मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से प्रस्थान कर दोपहर 1:25 बजे सुप्रसिद्ध मां बाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा मंदिर पहुंचेंगे।इस भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी मां बाराही शक्तिपीठ धाम देवीधुरा मंदिर के भव्य नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास करेंगे।मंदिर परिसर में आयोजित इस शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 3:00 बजे देवीधुरा, चंपावत से जनपद नैनीताल के हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

जरूरी खबरें