Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: चंपावत:26 नवंबर को सीएम धामी का टनकपुर का दौरा रोडवेज टर्मिनल का करेंगे भूमि पूजन

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 25, 2023
26 नवंबर को सीएम धामी का टनकपुर का दौरा रोडवेज टर्मिनल का करेंगे भूमि पूजन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 26 नवंबर को अपनी विधानसभा चंपावत के टनकपुर के एक दिवशीय भ्रमण पर पंहुच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 09.45 बजे हैलीकॉप्टर से स्टेडियम हैलीपैड टनकपुर पहुंचेंगे और वहॉ से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल रोडवेज डिपो टनकपुर पहुंचेंगे। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने बताया कि मुख्यमंत्री टनकपुर रोडवेज बस टर्मिनल, डिपो वर्कशॉप बिल्डिंग, रीजनल वर्कशॉप बिल्डिंग एवं टायर शॉप निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पूर्वाह्न 11 बजे से मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की *मन की बात* कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री 11.50 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर दोपहर 12.00 बजे स्टेडियम हैलीपेड टनकपुर पहुंचेंगे और स्टेडियम से 12.05 बजे हैलीकॉप्टर से नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें