Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अब 25 किलोमीटर पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगे लेटी डुंगरा के छात्र छात्राए। सीएम के निर्देश डीएम की पहल

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीओ शिवराज सिंह राणा हुए सेवानिवृत्ति पुलिस परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 31, 2026

सीओ शिवराज सिंह राणा हुए सेवानिवृत्ति पुलिस परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई आज 31 जनवरी को एसपी चंपावत अजय गणपति की अध्यक्षता में पुलिस लाईन चम्पावत में सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा के अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने उनके आगामी जीवन के लिए शान्तिमय, स्वस्थ एवं समृद्धशाली जीवन की शुभकामनाएं दीं तथा समस्त पुलिस परिवार की ओर से मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। साथ ही कहा कि वे भविष्य में भी सदैव पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बने रहेंगे तथा उनका सहयोग और सद्भावना विभाग को निरंतर मिलती रहेगी।पुलिस विभाग में उनके सरल, मृदु, शान्त एवं शालीन स्वभाव तथा सेवाकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।सेवानिवृत्त हुए सीओ शिवराज सिंह राणा ने भी अपने सेवाकाल के दौरान के अनुभव साझा करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और परिश्रम के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।साथ ही उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भी क्षेत्राधिकारी के साथ बिताए गए कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए गए। सभी ने उनके सरल, मृदुभाषी, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक कुशल नेतृत्वकर्ता एवं प्रेरणास्रोत बताया।

जरूरी खबरें