Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

सूचना

: चंपावत :कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया संविधान दिवस

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 26, 2023
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत मे धूमधाम से मनाया संविधान दिवस 26 नवंबर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय चंपावत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री संगठन निर्मल सिंह तड़ागी के संचालन में संविधान दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन कर अपने-अपने विचार रखें।साथ ही साथ इस मौके पर विद्वान अधिवक्ता निर्मल तड़ागी एंव शिक्षक प्रयाग दत्त गहतोड़ी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तथा संविधान की प्रस्तावना को पढ़ कर उस के उद्देश्यो को अपने जीवन मे आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व एआईसीसी सदस्य निर्मला गहतोड़ी , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती विमला मेहरा , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी , जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा , जिला कोषाध्यक्ष सौरभ शाह , जिला सचिव तरुण वर्मा , जिला उपाध्यक्ष जगदीश जोशी , जिला सचिव प्रकाश बोहरा , कमल भंडारी , प्रयाग दत्त गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें