Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: चंपावत:सेवानिवृत एयरफोर्स ऑफिसर पर जानलेवा हमला

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 20, 2023
सेवानिवृत्ति एयरफोर्स ऑफिसर पर जानलेवा हमला चंपावत,रविवार 19 नवंबर 2023 को ग्राम सभा चौड़ा सेठी के जूप तोक निवासी कुछ दबंगों द्वारा मुडीयानी तोक में निवास करने वाले 82 वर्षीय वायु सेवा से सेवानिवृत्ति स्क्वाड एंड लीडर मोहन चंद्र शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें मोहन चंद्र शर्मा एवं उनकी पत्नी सरिता को गंभीर चोटें आई हैं। मोहन चंद शर्मा बाराकोट ग्राम सभा पम्दा के स्थाई निवासी हैं, वह 2001 में एयरफोर्स से स्क्वाट एंड लीडर पद से सेवानिवृत्ति होने के पश्चात 2009 से चंपावत के मुडीयानी में निवास कर रहे हैं। उन्होंने मुडीयानी तोक में कुछ जमीन लेकर अपना घर बनवाया है, तथा कुछ जमीन पर वह बागवानी करते हैं रविवार को जूप निवासी एक व्यक्ति  एवं उसकी पत्नी, बेटा  एवं एक अज्ञात महिला द्वारा उनके खेतों की फेंसिंग वायर उखाड़ कर फेंक दिया तथा उन पर लाठी डंडों अचानक प्रहार कर दिया जिस मोहन चंद्र शर्मा एवं उनकी पत्नी सरिता को गंभीर रूप से घायल हो गई। मोहन चंद्र शर्मा ने घटना की प्राथमिक की कोतवाली चंपावत में दर्ज कर दी है तथा अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा एवं पुलिस अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है उनका कहना है कि उनके द्वारा की गई 40 साल की सेवा में उन्हें कहीं खरोच भी नहीं आई आज उन पर जानलेवा हमला हुआ है, जिससे वह डरे हुए हैं उनका कहना है कि भविष्य में भी उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसलिए प्रशासन को दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि जिले में वरिष्ठ नागरिक सम्मान सहित निर्भीक रूप से अपना जीवन यापन कर सकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें