रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भिंगराड़ा बाजार में स्थापित हैण्ड पम्प हुए खराब शौचालय की हुई मांग
Laxman Singh Bisht
Thu, Aug 6, 2026
भिंगराड़ा बाजार में स्थापित हैण्ड पम्प हुए खराब शौचालय की हुई मांग।

चंपावत जिले के भिंगराड़ा बाजार में विगत कुछ वर्षों से लगे हैण्ड पम्प काफी लम्बे समय से खराब चल रहे हैं जिनमे एक बूंद भी पानी नहीं मिल पा रहा है।भिंगराड़ा बाज़ार के लोगों एवं व्यापारियों का कहना है कि चम्पावत जिले के भिंगराड़ा बाजार में तीन दिवसीय श्री ऐड़ी बाल कृष्ण मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के कई व्यापारी इस मेले में अपनी दुकानें लाते हैं। जिनको पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। भिंगराड़ा बाजार में पेयजल आपूर्ति को लेकर कोई सार्वजनिक कनैक्शन नहीं होने से सभी लोगों को हैण्ड पम्प का सहारा लेना पड़ता है क्षेत्रीय व्यापारीयों ने प्रशासन से बाजार में लगे हैण्ड पम्प को जल्द सही कराने की मांग कि गई है। साथ ही भिंगराड़ा व्यापारियों का कहना है कि भिंगराड़ा बाजार में कोई स्थाई शौचालय न होने से क्षेत्रीय जनता एवं बाहरी लोगों को काफी परेशानियां होती है ।शौचालय को लेकर जिला पंचायत चम्पावत को कई बार अवगत कराया गया है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। जबकि जिला पंचायत हर वर्ष दुकानदारों से टैक्स वसूल करते रहती हैं।