Monday 25th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बजट के अभाव मे लटका लोहाघाट रोडवेज कार्यालय का निर्माण कार्य। 7.16 करोड़ की लागत से होना था निर्माण कार्य ।

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 125.96 लाख की योजना से बेलखेत में मिल रही आपदा सुरक्षा की मजबूती

चंपावत:एनएच चौड़ीकरण के विरोध एवं बाईपास की मांग को लेकर सैकड़ों प्रभावितों ने तहसील पहुंचकर दर्ज कराई आपत्तियां

मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा उद्घाटन।मीठे रीठे के चमत्कार का साक्षी बनेगा रीठा साहिब, जोड़ मेले में उमड़े

अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय ने रचा नया इतिहास पहली बार दूरबीन विधि से एपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम धामी की सौगात 125.96 लाख की योजना से बेलखेत में मिल रही आपदा सुरक्षा की मजबूती

Laxman Singh Bisht

Mon, May 25, 2026

सीएम धामी की सौगात 125.96 लाख की योजना से बेलखेत में मिल रही आपदा सुरक्षा की मजबूती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा एवं सतत विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में जनपद चम्पावत की तहसील पूर्णागिरि, टनकपुर अंतर्गत ग्राम बेलखेत को क्वैराला नदी से उत्पन्न बाढ़ एवं भू-कटाव के खतरे से सुरक्षित करने हेतु ₹125.96 लाख की महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा योजना स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुपालन में सिंचाई विभाग द्वारा बेलखेत क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। योजना का उद्देश्य क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों के आवासों, कृषि भूमि एवं जनजीवन को नदी कटाव और बाढ़ से सुरक्षित करना है।सहायक अभियंता सिंचाई मनोज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षों में मानसून के दौरान क्वैराला नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने तथा पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण नदी का प्रवाह प्रभावित हुआ। इसके परिणामस्वरूप नदी का रुख आबादी की ओर मुड़ गया, जिससे बेलखेत क्षेत्र में खतरा बढ़ गया था। विशेष रूप से जुलाई 2024 में हुई अतिवृष्टि एवं बादल फटने जैसी घटनाओं के बाद स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभावी सुरक्षात्मक कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत इस वृहद बाढ़ सुरक्षा योजना के तहत क्वैराला नदी के किनारे लगभग 225 मीटर लंबी, 3 मीटर चौड़ी तथा 6 मीटर ऊंची जी.आई. वायर क्रेट संरचना का निर्माण किया जाएगा। यह संरचना तकनीकी मानकों एवं ग्रेविटी रिटेनिंग वॉल के स्थिरता विश्लेषण के आधार पर विकसित की जाएगी, जिससे नदी के तीव्र बहाव एवं कटाव को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके।परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत बेलखेत क्षेत्र में नदी कटाव से होने वाले नुकसान में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा ग्रामीणों के घरों एवं उपजाऊ कृषि भूमि को दीर्घकालिक सुरक्षा प्राप्त होगी। साथ ही क्षेत्र में आपदा जोखिम कम होने से स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी और विकास कार्यों को भी नई मजबूती प्राप्त होगी।

जरूरी खबरें