Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नेपाल के बिगड़ते हालात परअलर्ट मोड पर चंपावत पुलिस। सीमा पर कड़ी गस्त व चेकिंग जारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 9, 2025

नेपाल के बिगड़ते हालात परअलर्ट मोड पर जनपद चंपावत पुलिस

पुलिस कप्तान के निर्देश पर भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पुलिस, व एसएसबी की संयुक्त सघन चेकिंग , गश्त व कांबिंग ।

पुलिस कप्तान के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कड़ी निगरानी के सख़्त निर्देश।

नेपाल में सोशल मीडिया वेन के बाद भड़की हिंसा हालात बेकाबू।एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर पड़ोसी नेपाल राष्ट्र में मौजूदा गंभीर हालात को देखते हुए चंपावत पुलिस व एसएसबी द्वारा सीमा पर चौकसी और अधिक मजबूत कर दी गई है । किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि सुरक्षा एजेंसी के द्वारा रखी जा रही है । एसपी चंपावत अजय गणपति ने बताया नेपाल राष्ट्र की ताजा हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा टनकपुर,बनबसा व पंचेश्वर क्षेत्र से लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस एवं एस.एस.बी. द्वारा शारदा नदी (काली नदी ) के किनारे तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त व कॉम्बिंग तथा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं।पुलिस कप्तान ने जनता से अपील करते हुए कहा।नेपाल यात्रा के लिये भारत सरकार द्वारा समय समय पर जो दिशा निर्देश दिए जा रहा उसका पालन करे सतर्क रहें सावधान रहें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ।

जरूरी खबरें