Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत : राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किए जागरूकता कार्यक्रम

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 15, 2025

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किए जागरूकता कार्यक्रमचंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के तत्वावधान में राष्ट्रीय हिंदी दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम राजकीय नर्सिंग कॉलेज, चंपावत में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के माननीय सचिव भवदीप रावते और नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या महोदया ने संयुक्त रूप से की।कार्यक्रम की शुरुआत मातृभाषा हिंदी के महत्व और उसकी संवैधानिक मान्यता पर प्रकाश डालते हुए की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदी को जनभाषा और राष्ट्रभाषा के रूप में उसकी अहम भूमिका पर जोर दिया। सचिव भवदीप रावते ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों और उपस्थितजनों से आह्वान किया कि वे हिंदी को व्यवहार और लेखन दोनों में अपनाएँ, जिससे समाज में भाषा का सम्मान और भी बढ़ सके।नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी दिवस हम सभी को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का एक अवसर है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे हिंदी के साथ-साथ क्षेत्रीय बोलियों के संरक्षण में भी योगदान दें।कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े पैरा लीगल वालंटियर गोपाल पांडे,राजेंद्र जोशी, मनीषा बोहरा, सुनीता जोशी,दीपक चौधरी आदि ने सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने कानून से संबंधित विषयों पर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ हिंदी दिवस के महत्व पर भी अपने विचार साझा किए। सभी वालंटियरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सार्थक बनाया।इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने हिंदी साहित्यकारों के योगदान का उल्लेख करते हुए हिंदी भाषा को विश्व स्तर पर प्रसारित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन और समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत और नर्सिंग कॉलेज परिवार के संयुक्त प्रयासों से यह आयोजन हिंदी दिवस को समर्पित एक प्रेरणादायक अवसर बना।

जरूरी खबरें