Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने की जनपदवासियों से अपील

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 19, 2025

आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने की जनपदवासियों से अपीलजिला प्रशासन द्वारा जनपद चम्पावत में आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों का आधार कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है, अथवा जिन बुजुर्गजनों को आधार कार्ड निर्माण या अद्यतन (अपडेट) कराने में कठिनाई आ रही है, या आधार से संबंधित किसी भी कारणवश उनका कोई कार्य लंबित है, वे समाधान हेतु सीधे संपर्क कर सकते हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे सभी मामलों में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, चम्पावत श्री तनुज रावल से संपर्क किया जा सकता है। उनका मोबाइल नंबर 95680 10423 है, जिस पर संपर्क कर आधार कार्ड से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान प्राप्त किया जा सकता है।जिलाधिकारी ने कहा कि आधार कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं लाभों का प्राप्त होना सुनिश्चित होता है। अतः जनपद के सभी पात्र नागरिकों को इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे आधार कार्ड संबंधी अपनी समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराएं तथा इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाकर जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।

जरूरी खबरें