रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़क अभियान को गति देने हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक,विभागों को दिए सड़कों की मरम्मत के निर्देश

गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सड़कों को गड्ढामुक्त करने संबंधी निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सभागार में जनपद की सड़कों की स्थिति एवं मरम्मत कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को संबंधित सड़क मार्गों को दुरुस्त करने के साथ ही निर्माणाधीन कलवर्ट के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर गड्ढों अथवा निर्माण कार्यों के कारण आमजन को आवागमन में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।उन्होंने डीएलपी अवधि में आने वाली सड़कों की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से उनकी आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। साथ ही एनपीसीसी को लंबित सड़क संबंधी कार्यों में तेजी लाकर उन्हें निर्धारित समय में पूर्ण करने को कहा।जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग सहित अन्य सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को अपने अधीन मार्गों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक पैचवर्क एवं मरम्मत कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों को भी शीघ्र दुरुस्त कर यातायात के लिए बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी सड़कों की स्थिति पर भी जिलाधिकारी ने विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने विकासखंड क्षेत्र की छोटी ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार उनकी मरम्मत एवं सुधार की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्र में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करने तथा जहां भी गड्ढे अथवा मरम्मत की आवश्यकता पाई जाए, वहां संबंधित विभाग को लिखित निर्देश जारी कर समयबद्ध रूप से सड़क को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं सुगम आवागमन से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।बैठक में एसडीएम बीसी पंत, एसडीएम नीतू डागर, अधिशासी अभियंता लोनिवि चम्पावत हितेश कांडपाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि लोहाघाट मयंक तिवारी, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता एनएच विभोर गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई बीसी नैनवाल, सभी खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।एसडीएम टनकपुर प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क