Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मात्र 27 बसो के भरोसे लोहाघाट डिपो बस की कमी से बरेली सेवा बंद यात्री परेशान। शासन की उपेक्षाओं का शिकार

बाराकोट:नौमाना प्रधान संजय जोशी बने ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 18 जून को राय नगर चौड़ी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

कालाढूंगी मे खाई में गिरा नैनीताल से लौट रहा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर दो की मौत कई घायल

चमोली:कर्णप्रयाग में तलवार बाजी करने वाले चार निहंग सिख यात्री गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, कोई भी बच्चा न छूटे : डीएम

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 17, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, कोई भी बच्चा न छूटे : डीएम

आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों, विभागीय समन्वय, जनजागरूकता एवं निगरानी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि पोलियो उन्मूलन राष्ट्रीय प्राथमिकता का विषय है तथा अभियान के दौरान दूरस्थ, दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों सहित जनपद के प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें।जिलाधिकारी ने ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स की नियमित बैठकें आयोजित करने, व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में एक्यूट फ्लैसिड पैरालिसिस (AFP) मामलों की सतत निगरानी एवं जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य तंत्र पूरी तत्परता से कार्य करे।बैठक में सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण दिवस 28 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस दिन जनपद के सभी निर्धारित बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। इसके उपरांत छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए घर-घर भ्रमण अभियान संचालित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों चम्पावत, लोहाघाट एवं बाराकोट में 29 एवं 30 जून को तथा मैदानी क्षेत्र टनकपुर में 29 जून से 4 जुलाई 2026 तक घर-घर अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक चलेगा।

बैठक में पुलिस, शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास, आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक तथा आशा कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों को अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी विभागों को बूथ संचालन, प्रचार-प्रसार, वैक्सीन संरक्षण एवं फील्ड स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अभियान की संपूर्ण कार्ययोजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा सभी विभागों के समन्वय से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी देवेश चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इंद्रजीत पांडे, जिला शिक्षाधिकारी मान सिंह, डॉ मंजीत सिंह सहित चिकित्सा अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें