Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने लिया जिला पंचायत प्रशासक का चार्ज

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 12, 2025

पंचायत की जीर्णशीर्ण संपत्तियां की मरम्मत करने के साथ ही कब्जे वालीसंपत्तियों को कराया जाएगा मुक्त :जिलाधिकारीचंपावत। जिला पंचायत के प्रशासक के तौर पर जिला अधिकारी नवनीत पांडे ने आज 12 जूनको चार्ज ले लिया है। डीएम नवनीत पांडे ने प्रशासक की जिम्मेदारी लेने के बाद जिला पंचायत के कामकाज की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला पंचायत की जिले मे जीर्णशीर्ण संपत्तियां की मरम्मत करने के साथ साथ कब्जे वाली संपत्तियोंको मुक्त कराया जाएगा। तथा जिला प्लान में स्वीकृत योजनाओं के कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता केसाथ कराने की हिदायत दी। राज्य वित्त मद से एक बार अनुदान के लिए जन कल्याणकारी योजना बनाने को कहा। उन्होंने मानसून अवधि की तैयारियों की भी समीक्षा की। डीएम पांडे ने कहा कि अगस्त में होने वाले देवीधुरा मेले की तैयारी भी प्राथमिकता में होगी। कहा 15 जून को संपन्न होने वाले पूर्णागिरि मेले कोआगे नहीं बढ़ाया जाएगा। डीएम ने जिला पंचायत के आहरण-वितरण की जिम्मेदारी एडीएम जयवर्धन शर्मा को दी है। मालूम हो शासन ने 9 जून को आदेश जारी कर जिला पंचायत के प्रशासक की जिम्मेदारीडीएम, क्षेत्रपंचायत की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के एसडीएमऔर ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का दायित्व संबंधित क्षेत्र पंचायत के एडीओ पंचायत को दी गई है।

जरूरी खबरें