Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल :बकरीद पर फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज हाईकोर्ट ने दिया आदेश

लोहाघाट: छात्रसंघ मदद को आया आगे कैंसर पीड़ित पायल फर्त्याल के इलाज हेतु चलाया सहयोग अभियान

लोहाघाट:ओली फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर लोहाघाट के 35 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन।

उत्तराखंड:गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट

चम्पावत से विदा हुए डीआईओ धीरज कार्की, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने किया गैस वितरण का निरीक्षण, लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

डीएम ने किया गैस वितरण का निरीक्षण, लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा

उपभोक्ताओं को राहत देने की पहल, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जनपद चम्पावत में आमजन को सुचारु एवं सुलभ गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा आज शनिवार को गैस वितरण व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चम्पावत स्थित गैस एजेंसी एवं छतार स्थित डिलीवरी पॉइंट का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गैस वितरण प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी, समयबद्ध एवं जनसुलभ बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी उपभोक्ता को ऑनलाइन पंजीकरण में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो ऐसे मामलों में गैस एजेंसी के माध्यम से भी पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी गैस सुविधा से वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चम्पावत में गैस वितरण हेतु वार्डवार तिथियां निर्धारित करते हुए एक सुव्यवस्थित रोस्टर तैयार किया जाए। इस व्यवस्था के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके निकटतम डिलीवरी प्वाइंट पर गैस उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाने की आवश्यकता न पड़े और समय की भी बचत हो सके।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि वितरण प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित एवं भीड़ रहित बनाने के लिए केवल पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही निर्धारित तिथि एवं समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण के अनावश्यक रूप से लाइन में खड़े होने से अव्यवस्था उत्पन्न होती है, अतः सभी नागरिक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे बिना आवश्यकता खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसियों पर न आएं तथा पूर्व में निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कर अपने नजदीकी डिलीवरी प्वाइंट से ही गैस प्राप्त करें।उन्होंने यह भी बताया कि डीएससी अथवा पंजीकरण संख्या के माध्यम से सभी को निर्धारित समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में गैस वितरण को लेकर किसी भी नागरिक को असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी उपभोक्ताओं को समय पर और सुगमता से गैस उपलब्ध कराई जाए।छतार वार्ड में भी जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर उन्हें गैस प्राप्ति की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा जागरूक किया कि वे नियमों का पालन करते हुए निर्धारित व्यवस्था के अंतर्गत ही गैस प्राप्त करें। इसके साथ ही छतार वार्ड के डिलीवरी पॉइंट में गैस वाहन के माध्यम से सभी ग्राहकों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये। निरीक्षण के दौरान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के प्रतिनिधि हर्षित पंत, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें