रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने रात में किया स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश
Laxman Singh Bisht
Tue, Apr 14, 2026
डीएम ने रात में किया स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश
रात्रि यातायात प्रतिबंध के बीच गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर

टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला डेंजर जोन में संचालित सड़क चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने आज मंगलवार को रात मे स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। 13 से 15 तक रात्रि में स्वाला में यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्वाला क्षेत्र में रात्रिकालीन यातायात प्रतिबंध के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यों को अधिकतम बढ़ाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि में यातायात बंद रहने की अवधि का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्यों को तीव्र गति से संचालित किया जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जा सके।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कार्य को अप्रैल माह के अंत तक पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्र (हिल साइड) में बैंच कटिंग एवं निर्माण तथा डाउन साइड में सुरक्षा दीवार (सेफ्टी वॉल) के निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा

कि इससे सड़क की मजबूती के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।गौरतलब है कि निर्माण कार्यों को सुचारू एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 13 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक स्वाला क्षेत्र में यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इस अवधि में केवल आपातकालीन सेवाओं, विशेषकर एम्बुलेंस, को ही आवागमन की अनुमति प्रदान की गई है।निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।