Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:देवीधार मेले में ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती व महाकाली के डोले। हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अनुज पंत की सफलता पर डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित दी शुभकामनाएं

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 26, 2026

अनुज पंत की सफलता पर डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित दी शुभकामनाएं

जनपद चम्पावत के छुलापे गांव के अनुज पंत ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 69वीं रैंक प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने अनुज पंत को जिलाधिकारी आवास पर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि अनुज पंत की सफलता जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो अन्य युवाओं को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।जिलाधिकारी ने अनुज पंत को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अनुज पंत के माता-पिता श्रीमती मीना पंत एवं दिनेश चंद्र पंत को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि अनुज की सफलता में उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।इस दौरान अनुज की बुआ, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, ग्राम प्रधान व अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें