Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल :बकरीद पर फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज हाईकोर्ट ने दिया आदेश

लोहाघाट: छात्रसंघ मदद को आया आगे कैंसर पीड़ित पायल फर्त्याल के इलाज हेतु चलाया सहयोग अभियान

लोहाघाट:ओली फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर लोहाघाट के 35 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन।

उत्तराखंड:गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट

चम्पावत से विदा हुए डीआईओ धीरज कार्की, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:रौकुंवर में डीएम ने लगाई चौपाल, पैदल पहुंचकर सुनीं समस्याएं और दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

रौकुंवर में डीएम ने लगाई चौपाल, पैदल पहुंचकर सुनीं समस्याएं और दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विकासखंड चम्पावत की ग्राम पंचायत भण्डार बोरा के दूरस्थ क्षेत्र रौकुंवर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया।बसौटी माफी से रौकुंवर तक लगभग 3 किलोमीटर का दुर्गम जंगल मार्ग पैदल तय कर जिलाधिकारी गांव पहुंचे। मार्ग में उन्होंने त्रिलोक सिंह कुंवर के घर रुककर उनकी आजीविका, खेती-बाड़ी एवं व्यवसाय से जुड़ी जानकारी ली तथा खंड विकास अधिकारी को उनके पीएम किसान योजना एवं आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाने के निर्देश दिए।चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की प्रमुख मांग उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही गांव के क्षतिग्रस्त मार्गों एवं पुलों के सुधार हेतु खंड विकास अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर पुल निर्माण के निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य एवं जनकल्याण योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि गांव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए तथा सभी लाभार्थियों को समयबद्ध ढंग से योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए।जिलाधिकारी ने चौपाल में उपस्थित प्रत्येक ग्रामीण की समस्या को गंभीरता से सुना और एक-एक प्रकरण को स्वयं अपनी डायरी में अंकित करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।

इनमें जानकी देवी की बिजली पोल, बेनी देवी एवं माया देवी की पेयजल समस्या, डिगरी देवी की गौशाला निर्माण, पार्वती देवी का जन्म प्रमाण पत्र, देवकी देवी एवं चनी देवी की पेंशन, राम सिंह का आधार कार्ड, तथा कृष्ण राम की सुरक्षा दीवार की मांग जैसे कई प्रकरण शामिल रहे।गांव की गीता देवी की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को समुचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।आपदा के कारण क्षतिग्रस्त सिंचाई गुल (नहर) की समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को गांव में विभिन्न स्थानों पर टैंक निर्माण कर सिंचाई सुविधा विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही फसलों की सुरक्षा हेतु तारबाड़ कराने के निर्देश भी दिए गए।गांव के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रौकुंवर के भवन के सुधारीकरण, खेल मैदान के विकास, ओपन जिम की स्थापना, पंचायत घर एवं बारात घर निर्माण के लिए भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशोक सिंह कुंवर, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तिक्रिति तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें