Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

जंगल में लगा रहे थे आग पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज

चम्पावत में रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण

लोहाघाट:तूफान प्रभावित पंचेश्वर घाटी मे पहुंच उद्यान विभाग नुकसान का किया आकलन

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 28 मई को खड़ी बाजार में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

नैनीताल :बकरीद पर फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज हाईकोर्ट ने दिया आदेश

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:डीएम की चम्पावत में स्वस्थ भविष्य की पहल चम्पावत के सभी विद्यालय ‘ईट राईट स्कूल’ के रूप में होंगे प्रमाणित”

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 19, 2026

डीएम की चम्पावत में स्वस्थ भविष्य की पहल चम्पावत के सभी विद्यालय ‘ईट राईट स्कूल’ के रूप में होंगे प्रमाणित”

स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य के लिए, अब हर स्कूल बनेगा ‘ईट राईट स्कूल’: जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनपद चम्पावत में खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित ‘सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति’ की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में खाद्य सुरक्षा, मिलावट नियंत्रण, पोषण जागरूकता तथा स्वच्छ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने खाद्य संरक्षा विभाग को निर्देशित किया कि निरीक्षण अभियान, खाद्य नमूनों की जांच एवं मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई को नियमित एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। साथ ही सैंपलिंग कार्य में तेजी लाते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस एवं पंजीकरण की संख्या में वृद्धि की जाए, जिससे खाद्य व्यवसायों को नियामकीय दायरे में लाया जा सके।बैठक में ‘ईट राईट इंडिया’ अभियान को विशेष प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विद्यालयों को इसके अंतर्गत प्रमाणित (Certified) करने के निर्देश दिए। इसके लिए शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य सुरक्षा तथा अन्य संबंधित विभागों को समन्वित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रत्येक विद्यालय हेतु “ईट राईट एम्बेसडर” नामित करने तथा प्रमाणित विद्यालयों एवं उनके प्रधानाचार्यों को पुरस्कृत करने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा से पूर्व विद्यार्थियों का स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है। बिना स्वस्थ शरीर के किसी भी विद्यार्थी का समग्र विकास संभव नहीं है। अतः बचपन से ही विद्यार्थियों में स्वस्थ दिनचर्या एवं व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतों का विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के प्रत्येक विद्यालय को ‘ईट राईट इंडिया’ अभियान के अंतर्गत प्रमाणित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज की आधारशिला सुरक्षित एवं पोषणयुक्त भोजन है, इसलिए सभी संबंधित विभाग इस दिशा में समन्वित प्रयास करें।जिलाधिकारी ने खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा संचालित ‘ईट राईट स्कूल’ कार्यक्रम को जनपद के सभी विद्यालयों में अभियान के रूप में लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को ‘ईट राईट स्कूल’ के रूप में प्रमाणित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि छात्र-छात्राओं में प्रारंभिक अवस्था से ही संतुलित एवं सुरक्षित आहार की आदतें विकसित हो सकें।उन्होंने विद्यालय स्तर पर स्वच्छता, सुरक्षित भोजन एवं पोषण से संबंधित गतिविधियों—जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण—आयोजित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से परिवार एवं समाज में भी स्वस्थ जीवनशैली का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया जा सकता है।बैठक में बताया गया कि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा संचालित ‘ईट राईट स्कूल’ कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खाद्य सुरक्षा, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में संतुलित आहार एवं स्वच्छ आदतों को प्रोत्साहित कर दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, जिला अभिहित अधिकारी संजय कुमार सिंह तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें