Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गणतंत्र दिवस पर ‘ड्राई-डे’ घोषित, जनपद में शराब की बिक्री एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 22, 2026

गणतंत्र दिवस पर ‘ड्राई-डे’ घोषित, जनपद में शराब की बिक्री एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधितगणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद चंपावत में कानून-व्यवस्था, शांति एवं राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा 26 जनवरी, 2026 को ‘ड्राई-डे’ घोषित किया गया है।जारी आदेश के अनुसार 26 जनवरी को जनपद की सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की थोक एवं फुटकर बिक्री की दुकानें, बार, सैन्य कैंटीन तथा अन्य सभी अनुज्ञापित प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे। इसके साथ ही मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी अनुज्ञापी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।यह निर्णय गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

जरूरी खबरें