Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अंधेरे से उजाले तक डीएम के प्रयासों से ककनई तोक में पहुँची बिजली ग्रामीणों ने कहा धन्यवाद डीएम साहब।

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 13, 2025

जनता मिलन में उठी शिकायत, जिलाधिकारी के निर्देश पर ककनई तोक हुआ रोशन

अंधेरे से उजाले तक डीएम के प्रयासों से ककनई तोक में पहुँची बिजली ग्रामीणों ने कहा धन्यवाद डीएम साहब।जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान ककनई ग्राम सभा के ककनई तोक में विद्युतीकरण से संबंधित लंबे समय से लंबित शिकायत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के संज्ञान में लाई गई।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तत्काल अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग को तलाई/ककनई तोक में शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से विद्युतीकरण कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा विद्युत संयोजन शीघ्र उपलब्ध कराए जाएँ।जिलाधिकारी के निर्देशों का त्वरित संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग द्वारा पूरी तत्परता के साथ कार्यवाही की गई। निर्धारित समयावधि के भीतर लोक विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया गया तथा पात्र परिवारों को विद्युत संयोजन आवंटित कर दिए गए।त्वरित प्रशासनिक हस्तक्षेप एवं विभागीय समन्वय के परिणामस्वरूप ककनई तोक में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ जीवन स्तर में सुधार आया है।

जरूरी खबरें