Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट की मीट/ सब्जी मंडी मीट व्यापारियों की सुविधा देने की मांग।

लोहाघाट:स्थिरता के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर होगी इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस।*

चंपावत:पाटी करंट कांड में जाँच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। एक मजदूर की हो गई थी मौत। तीन हुए थे घायल

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का डीएम को ज्ञापन।

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भीषण गर्मी का प्रकोप जिले के सभी ग्रीष्मावकाश वाले विद्यालय एक सप्ताह तक खुलेंगे आधे दिन

Laxman Singh Bisht

Thu, May 21, 2026

भीषण गर्मी का प्रकोप जिले के सभी ग्रीष्मावकाश वाले विद्यालय एक सप्ताह तक खुलेंगे आधे दिन

मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी एवं उष्ण लहर (हीटवेव) की संभावना व्यक्त की गई है। लगातार बढ़ते तापमान एवं अत्यधिक गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनज़र जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने जनपद चम्पावत में संचालित समस्त ग्रीष्मावकाश वाले विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किए हैं।जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार जनपद के समस्त सरकारी एवं गैर-सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन दिनांक 22 मई, 2026 से आगामी एक सप्ताह तक अर्द्धदिवसीय (हॉफ डे) व्यवस्था के अंतर्गत प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक किया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी एवं हीटवेव के प्रभाव से बच्चों को निर्जलीकरण सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचाने हेतु यह निर्णय लिया गया है। वहीं शीतावकाश वाले विद्यालयों का संचालन शासन द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूर्ववत संचालित होगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का जनपद के सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जरूरी खबरें