रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप
Laxman Singh Bisht
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज

आरोपियों ने जेल में प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

मई महीने में सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी ने चंपावत में मचा दिया था भूचाल
चंपावत। जनपद में मई महीने में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी रचने वाले आरोपियों की कोर्ट में सुनवाई न होने से परिजनों में काफी नाराजगी है। परिजनों ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। शुक्रवार को इस मामले में संलिप्त सभी अभियुक्तों को पेशी के दौरान चंपावत जिला कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान आरोपियों ने कहा कि उनके साथ जेल में भी सही बर्ताव नहीं किया जा रहा है। काफी यातनाएं दी जा रही हैं और सुनवाई के दौरान भी सत्ता पक्ष का दबाव देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार मई महीने में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामला काफी चर्चा का विषय बन गया था लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि आपसी रंजिश के चलते यह मामला एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है। जिसके बाद पुलिस ने कहानी बनाने वाले एक महिला मित्र सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजे दिया दिया तब से मामला चंपावत कोर्ट में विचाराधिक है। लेकिन अब परिजनों का कहना है मामले की उनकी सुनवाई नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने न्यायपालिक से जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग उठाई है।
=====
मामले में मुख्य आरोपी कमल रावत ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फसाया गया है। उनका उद्देश्य केवल उस नाबालिक को न्याय दिलाना था और कुछ नहीं। लेकिन सत्ता के दबाव में उन्हें ही इस मामले में उल्टा फंसा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान के घर देर है अन्धेर नहीं। उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा।
======
मामले में दो माह से जेल में बंद कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद सिंह माहरा से शुक्रवार को पेशी के दौरान वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि इस केस में चारों लोगों को बेवजह फंसाया गया है। लेकिन उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि उन्हें हाईकोर्ट से जरूर न्याय मिलेगा। उनका कहना है कि सत्ता के बल पर उन्हें जेल में भी प्रताड़ित किया जा रहा है। जो बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार