Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत जिले में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

चंपावत:जनता मिलन में आई 96 शिकायतों पर सुनवाई, 12 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर बने

लोहाघाट:अब 25 किलोमीटर पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगे लेटी डुंगरा के छात्र छात्राए। सीएम के निर्देश डीएम की पहल

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डडा पुनेठी में आवासीय भवन में लगी आग ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड पर लगाया लापरवाही के आरोप

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 1, 2026

डडा कुलेठी में आवासीय भवन में लगी आग ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड पर लगाया लापरवाही के आरोप

200 मीटर दूरी पर फायर ब्रिगेड का कार्यालय पहुंचने में लगा आधा घंटा।

आधा टैंकर पानी के साथ पहुंची फायर टीम । लोहाघाट से मंगाना पड़ा पानी।चंपावत के डडा कुलेठी मे आज रविवार दोपहर को ग्रामीण बसंत रसयारा के दो मंजिलें मकान में अचानक भीषण आग लग गई आग से बसंत रसयारा का अधिकतर सामान, नकदी वह गहने जल गए तथा भवन को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। परिजनों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई।जिस कारण उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड चंपावत पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा फायर ब्रिगेड का कार्यालय भी कुलेठी में मौजूद है ।जो घटना स्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड को घटनास्थल में पहुँचने में आधा घंटा लग गया। ग्रामीणों ने कहा फायर ब्रिगेड मात्र आधा टैंकर पानी लेकर पहुंची जो कि खत्म हो गया। जिसके बाद लोहाघाट से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी तब तक आग से ग्रामीण का सारा सामान जलकर खाक हो गया घर के अंदर रखे सिलेंडरों के फटने से आग ने और विकराल रूप ले लिया ।ग्रामीणों की कई कोशिशें के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका । ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा फायर ब्रिगेड की लापरवाही से बसंत रसयारा के घर का सारा सामान जल गया है। ग्रामीणों ने फायर कर्मियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा फायर ब्रिगेड के पास मात्र आधा टैंकर पानी का होना काफी गंभीर लापरवाही है। उन्होंने एसपी चंपावत से कार्रवाई तथा ग्रामीण को मुआवजा देने की मांग की गई। घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम चंपावत के0एन 0गोस्वामी तहसीलदार बी0एम 0आर्य और कोतवाल बी 0एस 0बिष्ट मौके पर पहुंचे। भवन स्वामी को इस अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

जरूरी खबरें