Sunday 24th of May 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय ने रचा नया इतिहास पहली बार दूरबीन विधि से एपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

लोहाघाट:अराजक तत्वों ने फर्न हिल के जंगलो को किया आग के हवाले बन संपदा को भारी नुकसान।

चंपावत:पहली बार डीएम के कदम पड़े दूरस्थ खटोली में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

बनबसा:एसओजी व बनबसा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 1200 नशे के कैप्सूल सहित 02 तस्कर गिरफ्तार

लोहाघाट:मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय ने बर्दाखान में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर। मरीज को राहत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट 'लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पहली बार डीएम के कदम पड़े दूरस्थ खटोली में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

Laxman Singh Bisht

Sun, May 24, 2026

.पहली बार डीएम के कदम पड़े दूरस्थ खटोली में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

जिलाधिकारी मनीष कुमार देर रात तक ग्रामीणों के बीच, समस्याओं के दिए समाधान

खटोली में पहली बार लगी जिलाधिकारी की चौपाल, ग्रामीणों को मिला त्वरित समाधान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन, अंतिम छोर तक प्रशासन पहुँचाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विकासखंड चम्पावत की दूरस्थ ग्राम सभा खटोली में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित दुर्गम ग्राम सभा खटोली में पहुँचने वाले जिलाधिकारी मनीष कुमार, चम्पावत के पहले जिलाधिकारी बने। देर शाम आयोजित रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएँ सुनीं। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।रात्रि चौपाल में ग्राम सभा पचनई, तल्ली खटोली, मल्ली खटोली, वैला सहित आसपास के कई गांवों से पहुँचे ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, आवास, शौचालय, सिंचाई, नेटवर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पेंशन से संबंधित समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।ग्रामीणों द्वारा चल्थी क्षेत्र से गांव को आने वाली विद्युत लाइनों की खराब स्थिति तथा बार-बार विद्युत बाधित होने की शिकायत किए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक लाइन परिवर्तन एवं मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। सरस्वती इंटर कॉलेज आनंदपुरी खटोली में विज्ञान प्रयोगशाला के लिए अतिरिक्त कक्षों की आवश्यकता की मांग पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को मानकों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजने के निर्देश दिए।

चौपाल में पार्वती देवी, आन सिंह, कमल सिंह, भरत सिंह, बच्ची सिंह, कुंती देवी, रेखा देवी, मनीषा देवी, शांति देवी, अंजली देवी, लक्ष्मी देवी एवं पुष्पा देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने शौचालय, गौशाला एवं प्रधानमंत्री आवास से संबंधित समस्याएँ रखीं। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी एवं परियोजना प्रबंधक स्वजल को पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सोनिया देवी द्वारा गांव के दीवानी मोड़ क्षेत्र में हैंडपंप लगाने की मांग पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को प्राथमिकता के आधार पर हैंडपंप स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गांव में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा।ग्रामीणों ने जी-राम-जी योजना के अंतर्गत नेटवर्क शैडो क्षेत्र होने के कारण मास्टर रोल में आने वाली दिक्कतों की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को आवश्यक छूट प्राप्त कर समस्या के समाधान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें।चौपाल में 14 वर्ष पूर्व लापता हुए कुंदन बुराड़ी की पत्नी ने अपने बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा एवं पति की तलाश के संबंध में सहायता की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चम्पावत को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करने तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।मल्ली खटोली निवासी बचपन से दिव्यांग सुमन की स्वास्थ्य स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को समुचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।चनी देवी के परिवार रजिस्टर न बनने के कारण निराश्रित/परित्यक्ता पेंशन बंद होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को तत्काल परिवार रजिस्टर तैयार कर पात्रता के अनुसार पेंशन संचालित कराने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने गांव में पेयजल, तारबाड़, सिंचाई गूल, सोलर लाइट, मोबाइल नेटवर्क, संपर्क मार्ग एवं अन्य आधारभूत समस्याओं को भी जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि दूरस्थ गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्यालयों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचकर उसकी समस्या का समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।इस अवसर पर ग्राम प्रधान तल्ली चंदा बुराठी, ग्राम प्रधान मल्ली खटोली सोनिया बिष्ट, नवीन सिंह, अनिता देवी, भवान सिंह महराना, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें