रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत वन प्रभाग को मिला स्थायी नेतृत्व, ढिनो पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार
Laxman Singh Bisht
चम्पावत वन प्रभाग को मिला स्थायी नेतृत्व, ढिनो पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार

करीब एक वर्ष बाद स्थायी डीएफओ की तैनाती से वन संरक्षण एवं वन्यजीव प्रबंधन को मिलेगी नई गति

चम्पावत वन प्रभाग को करीब एक वर्ष बाद स्थायी प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) मिला है। वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी ढिनो पुरुषोत्तमन ने मंगलवार को चम्पावत वन प्रभाग के 19वें प्रभागीय वनाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। डीएफओ के रूप में यह उनकी पहली तैनाती है।नव नियुक्त डीएफओ ढिनो पुरुषोत्तमन ने जिलाधिकारी मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें पुष्प गमला भेंट किया। जिलाधिकारी ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले में वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विकास कार्यों में बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नव नियुक्त डीएफओ का स्वागत किया। इससे पूर्व करीब एक वर्ष से पिथौरागढ़ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह चम्पावत वन प्रभाग के डीएफओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। उनके स्थानांतरण के बाद चम्पावत वन प्रभाग में ढिनो पुरुषोत्तमन की स्थायी तैनाती हुई है।मूल रूप से केरल के रहने वाले युवा आईएफएस अधिकारी ढिनो पुरुषोत्तमन ने चम्पावत की समृद्ध प्राकृतिक संपदा, जैव विविधता एवं खूबसूरत वन क्षेत्रों को क्षेत्र की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए वन्यजीव सुरक्षा, वनों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वित रूप से कार्य किया जाएगा।नए डीएफओ की तैनाती से चम्पावत वन प्रभाग को नियमित एवं स्थायी नेतृत्व मिलने के साथ ही वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*