Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा बने भाजपा प्रदेश मंत्री

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 14, 2025

.पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा बने भाजपा प्रदेश मंत्रीचंपावत के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मला माहरा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भाजपा प्रदेश संगठन ने भाजपा प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोपी है। माहरा के भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर चंपावत में भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए माहरा को प्रदेश मंत्री बनने की शुभकामनाएं दी हैं कहा माहरा के प्रदेश मंत्री बनने से भाजपा प्रदेश संगठन को काफी मजबूती मिली है। वही नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने प्रदेश मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पार्टी हाई कमान को धन्यवाद दिया है ।उन्होंने कहा प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा हमेशा पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे ।उन्होंने समस्त चंपावत जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। बधाई देने में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे , शंकर दत्त पांडे,राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,गिरीश अधिकारी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं हैं।

जरूरी खबरें