Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कुंनाड़ी प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त मार्ग को सुचारु करने का कार्य शुरू।

लोहाघाट:समस्याओं से जूझता लोहाघाट का राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय। छात्र परेशान

चंपावत:डीएम के 'हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनायें जाने के दिशा निर्देश

बाराकोट: उप प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत: 17 से 20 जून तक आयोजित होंगे भव्य जनकल्याण शिविर, सरकारी योजनाओं का मौके पर ही मिलेगा लाभ

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 17, 2026

चम्पावत 17 से 20 जून तक आयोजित होंगे भव्य जनकल्याण शिविर, सरकारी योजनाओं का मौके पर ही मिलेगा लाभ

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने' के विजन और उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की परिकल्पना के दृष्टिगत, जनपद चम्पावत के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 17 से 20 जून, 2026 तक चार दिवसीय विशेष जनकल्याण शिविरों और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है। शासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाना और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित करना है।

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के आदेशों के क्रम में कार्यक्रम के अनुसार शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत 17 जून (बुधवार) को नगर पालिका परिषद चम्पावत, 18 जून (गुरुवार) को नगर पालिका परिषद लोहाघाट व नगर पंचायत बनबसा, 19 जून (शुक्रवार) को नगर पालिका परिषद टनकपुर और 20 जून (शनिवार) को नगर पंचायत पाटी में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों की खुशहाली के लिए 17 जून को विकास खण्ड चम्पावत, 18 जून को विकास खण्ड लोहाघाट, 19 जून को विकास खण्ड पाटी और 20 जून को विकास खण्ड बाराकोट में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।मुख्यमंत्री के दूरदर्शी विजन के अनुरूप, ये शिविर जनपद के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे पार्कों, नगर निकायों या जिला पंचायत कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे जहाँ आम जनता की आवाजाही सबसे सुगम हो।

इस भव्य आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित स्टॉल स्थापित कर जनसामान्य को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएंगे। शिविरों में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी और पीएम-जनमन जैसी महत्वपूर्ण केंद्रीय और राज्य स्तरीय कल्याणकारी योजनाओं के लिए विशेष पंजीकरण काउंटर लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को शिविर में लाकर उनका हक दिलाया जा सके।

शिविरों को और अधिक रचनात्मक व जनोपयोगी बनाने के लिए आयोजन स्थल पर ऑन-द-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता, लाभार्थियों के अनुभवों को साझा करने के कार्यक्रम और मुख्यमंत्री जी के जनकल्याणकारी विजन की सफलता को दर्शाती कहानियों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।

इसके साथ ही, शिविर में आने वाले नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का पंजीकरण कर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि जनता को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को मा मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं।

जरूरी खबरें