Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:संस्कृति, सौहार्द और उमंग का संगम बना चम्पावत पुलिस का हरियाली तीज महोत्सव

रुद्रपुर में किसानों का कलेक्ट्रेट मे जोरदार प्रदर्शन पुलिस की बेरिकेटिंग तोड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

लोहाघाट:अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर न होने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने जताई नाराजग

चंपावत:पुलिस कप्तान ने ली अपराध समीक्षा बैठक उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

लोहाघाट:एबीवीपी की मांग पर डीएम ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के परिवहन निगम को दिए पास बनाने के निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:संस्कृति, सौहार्द और उमंग का संगम बना चम्पावत पुलिस का हरियाली तीज महोत्सव

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 21, 2026

संस्कृति, सौहार्द और उमंग का संगम बना चम्पावत पुलिस का हरियाली तीज महोत्सव

एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, रैम्प वॉक एवं क्वीज प्रतियोगिताओं में पुलिस परिवार की महिलाओं ने दिखाया हुनर।

शोभा जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज

एस पी चंपावत रेखा यादव एवं सीओ टनकपुर निहारिका सेमवाल ने पुलिस लाइन चम्पावत में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के साथ हरियाली तीज महोत्सव के भव्य आयोजन में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के बीच आपसी सौहार्द, उत्साह एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कुमाऊँनी रीति-रिवाज एवं पारंपरिक अंदाज में किया गया। मुख्य अतिथि रश्मि गोयल सिविल जज सीनियर डिविजन चम्पावत, नीतू डांगर, उपजिलाधिकारी लोहाघाट, तनुजा वर्मा, जिला अभियोजन अधिकारी चम्पावत, सोनिका सिंह सहित उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।हरियाली तीज के अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए एकल नृत्य प्रतियोगिता, सामुहिक नृत्य, रैम्प वॉक एवं क्वीज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर तीज के रंगों को और भी जीवंत बना दिया।

निर्णायक मंडल द्वारा शोभा जोशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “तीज क्वीन” चुना गया तथा उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।

एकल नृत्य प्रतियोगिता में पूनम गर्ब्याल ने प्रथम, नीतू ने द्वितीय तथा दलजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

क्वीज प्रतियोगिता में सुनीता भट्ट ने प्रथम, साबिया अंसारी ने द्वितीय तथा सुनीता यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रैम्प वॉक प्रतियोगिता में भावना गहतोड़ी ने प्रथम, शकुन्तला ने द्वितीय तथा पूजा गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा उपहार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों को भी स्मृति स्वरूप उपहार भेंट किए गए।

चम्पावत पुलिस परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन ने परंपरा, संस्कृति, आपसी सौहार्द और महिला सशक्तिकरण का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाएं, बच्चे तथा चम्पावत पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें