Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

चंपावत:मां पूर्णागिरी कॉलेज आफ नर्सिंग मे जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वाला डेंजर ज़ोन में हाईवे बना जाम का मैदान, डीज़ल खत्म होने से बीच सड़क खड़ा हुआ 10 टायरा ट्राला।

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 1, 2026

.स्वाला डेंजर ज़ोन में हाईवे बना जाम का मैदान, डीज़ल खत्म होने से बीच सड़क खड़ा हुआ 10 टायरा ट्राला।चंपावत। चंपावत–टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला डेंजर ज़ोन के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाजियाबाद से पाइप लेकर आ रहा एक 10 टायर वाला भारी ट्राला डीज़ल खत्म होने के कारण मुख्य सड़क के बीचों-बीच खड़ा हो गया। अचानक खड़े हुए ट्राले से राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला चालक डीज़ल समाप्त होने से घबरा गया और स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते ट्राला वहीं छोड़कर डीज़ल लेने चंपावत की ओर निकल गया। लोगों का कहना है कि चालक को डर था कि सड़क अवरोध के चलते नाराज़ यात्री उसके साथ मारपीट भी कर सकते हैं।बीच सड़क में ट्राला खड़े होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें पैदा हो गई। दोनों ओर से आ रहे छोटे-बड़े वाहनों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालात इतने गंभीर हो गए कि मैदानी क्षेत्र की ओर जा रही एंबुलेंस को भी मुश्किल से आगे बढ़ने का मौका मिला स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वाला डेंजर ज़ोन पहले ही संवेदनशील क्षेत्र है, ऐसे में इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की नियमित जांच और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में यात्रियों को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

जरूरी खबरें