रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कोट अमोडी में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला की मची धूम
Laxman Singh Bisht
कोट अमोडी में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला की मची धूम
अंगद रावण संवाद से लेकर लक्ष्मण शक्ति तक की लीला का हुआ मंचन
चंपावत जिले के कोट अमोडी में ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन जारी है। दसवें दिवस की लीला में अंगद रावण संवाद से लेकर लक्ष्मण शक्ति तक की लीला का मंचन किया गया। देर रात तक हुए आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने लीला का खूब आनंद लिया। मंगलवार को आदर्श रामलीला कमेटी कोट अमोडी की ओर से दसवें दिवस की लीला का आयोजन किया गया। जिसमें अंगद रावण संवाद से लेकर लक्ष्मण शक्ति तक की लीला का मंचन किया गया। राम सेना से अंगद को दूत बनकर लंका भेजा जिसके बाद अंगद ने रावण के घमंड को चूर चूर कर दिया। तब अंगद कहता है सेनापति की जो जरूरत है सो रामादल में हाजुल है। पूरी राक्षसों की सेना अंगद के पैर को हिला तक नहीं पाई। रावण के किसी भी प्रकार नहीं मानने पर युद्ध की घोषणा होती है। मेघनाथ लक्ष्मण के बीच घनघोर युद्ध होता है। जिसमें बाद मेघनाथ अपनी शक्ति से लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है। हनुमान का लंका से संजीवनी लेकर आना और लक्ष्मण के प्राण बचाने जिसके बाद लक्ष्मण की मूर्छा टूटने तक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान भारी बारिश के बाद भी रामलीला में बड़ी संख्या में भीड़ भाड़ देखने को मिली। इधर राम का मनीष भट्ट, लक्ष्मण का आयुष भट्ट, रावण का ईश्वरी दत्त भट्ट, मेघनाथ का हरीश चंद्र,हनुमान का रूपदेव भट्ट ने अभिनय किया। लीला का संचालन बलदेव भट्ट (आचार्य जी) ने किया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष बालकृष्ण भट्ट, कोषाध्यक गोविंद बल्लभ, तालीम मास्टर हेतराम भट्ट, उमाशंकर भट्ट, बाजा वादक श्याम सुंदर, हरीश चंद्र, बलदेव भट्ट, ललित मोहन भट्ट, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल